गाजा शिखर सम्मेलन में मेलोनी का मज़ाकिया बयान: अगर सिगरेट छोड़ी तो किसी की जान ले लूंगी.
गाजा शिखर सम्मेलन में मेलोनी का मज़ाकिया बयान: अगर सिगरेट छोड़ी तो किसी की जान ले लूंगी
मिस्र में आयोजित गाजा शिखर सम्मेलन के दौरान एक हल्का-फुल्का और मज़ेदार पल देखने को मिला, जब तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को धूम्रपान छोड़ने की सलाह दी।

एर्दोगन ने मेलोनी से कहा कि वे “काफी सुंदर हैं, लेकिन उन्हें स्मोकिंग बंद कर देनी चाहिए।” इस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मजाक में कहा,
“मेलोनी को सिगरेट छोड़ने के लिए मजबूर करना असंभव है।”
इस पर मेलोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया —
“अगर मैंने सिगरेट छोड़ दी, तो शायद मैं किसी की जान ले लूं।”
उनके इस बयान पर मैक्रों, एर्दोगन, और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर सहित अन्य नेताओं ने ठहाके लगाए।
मेलोनी का खुलासा: “फिर से शुरू कर दी है स्मोकिंग”
हाल ही में प्रकाशित अपनी एक किताब में जॉर्जिया मेलोनी ने बताया कि उन्होंने 13 साल पहले सिगरेट छोड़ दी थी, लेकिन अब उन्होंने दोबारा धूम्रपान शुरू कर दिया है।
उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि यह आदत ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद जैसे कई वैश्विक नेताओं से दोस्ती बढ़ाने में मददगार रही है।
गाजा शिखर सम्मेलन में हुई यह बातचीत भले ही हल्की-फुल्की रही हो, लेकिन इसने गंभीर चर्चाओं के बीच एक हास्यपूर्ण माहौल बना दिया।