इनर मंगोलिया में स्टील प्लांट में भीषण विस्फोट: 2 की मौत, 84 घायल, 5 लापता.
इनर मंगोलिया में स्टील प्लांट में भीषण विस्फोट: 2 की मौत, 84 घायल, 5 लापता
चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया क्षेत्र में स्थित बाओगांग यूनाइटेड स्टील प्लांट में रविवार को जोदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, 84 लोग घायल हुए हैं और पांच लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के इलाक़ों में तेज झटके महसूस किए गए। सामने आसमान में धुएं के विशाल गुबार उठते दिखाई दिए, जबकि चारों ओर मलबा बिखरा पड़ा था।
सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक़, अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है, वहीं अधिकारी विस्फोट के कारणों की जांच में जुटे हैं।
उल्लेखनीय है कि चीन में औद्योगिक दुर्घटनाओं का लंबा इतिहास रहा है, जिसमें फैक्टरी विस्फोट, खदान धंसने और कीचड़ धंसने जैसी कई गंभीर घटनाएं शामिल रही हैं।