टेक्सास में बड़ा हादसा टला: नासा के रिसर्च प्लेन की इमरजेंसी बेली लैंडिंग, आग-धुएं का वीडियो वायरल.
टेक्सास में बड़ा हादसा टला: नासा के रिसर्च प्लेन की इमरजेंसी बेली लैंडिंग, आग-धुएं का वीडियो वायरल
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का एक रिसर्च विमान टेक्सास में आपातकालीन लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तकनीकी खराबी के चलते विमान का लैंडिंग गियर नहीं खुल पाया, जिसके बाद प्लेन को इमरजेंसी बेली लैंडिंग करानी पड़ी। यह घटना टेक्सास के ह्यूस्टन स्थित एलिंगटन एयरपोर्ट पर हुई।
लैंडिंग के समय विमान रनवे पर फिसलता चला गया और इसी दौरान उसके पिछले हिस्से से आग और धुआं उठता दिखाई दिया। इस खौफनाक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि राहत की बात यह है कि नासा ने पुष्टि की है कि विमान में सवार पायलट समेत सभी क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। नासा का यह विमान एक रिसर्च प्लेन था, जिसमें आई तकनीकी खराबी के कारण यह आपात स्थिति पैदा हुई। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और किसी बड़े नुकसान को टाल लिया गया।