तेहरान में इजराइल के सिलसिलेवार हमले, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना.
तेहरान में इजराइल के सिलसिलेवार हमले, सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजराइल की सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में एक बार फिर कई हमले किए हैं।
इजराइली रक्षा बल ने एक बयान में कहा कि उसने तेहरान में ईरानी सरकार के सैन्य ढांचे को निशाना बनाकर हमलों की एक नई श्रृंखला शुरू की है। हालांकि सेना ने अभी यह नहीं बताया है कि किन-किन जगहों पर हमले किए गए हैं। सेना का कहना है कि आगे की जानकारी बाद में साझा की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार रात तेहरान में एक जोरदार धमाका सुना गया ।
इससे पहले इजराइली सेना ने कहा था कि उसकी वायुसेना ने पूर्वी तेहरान के एक परिसर पर बड़े पैमाने पर हमला किया है। दावा किया गया कि उस परिसर में कमान केंद्र और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।
इन हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।