इजराइल ने यमन की राजधानी सना पर हवाई हमले किए, 2 की मौत, 35 घायल.
इजराइल ने यमन की राजधानी सना पर हवाई हमले किए, 2 की मौत, 35 घायल
इजराइल के लड़ाकू विमानों ने रविवार को यमन की राजधानी सना में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। इन हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए।

राष्ट्रपति भवन के पास स्थित पावर प्लांट और फ्यूल स्टोरेज फैसिलिटी को भी निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हूती आतंकवादियों द्वारा इजराइल पर ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के के अनुसार, घायलों को लगातार अस्पताल लाया जा रहा है और डॉक्टरों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
इजराइली रक्षा मंत्री ने पुष्टि करते हुए कहा कि इस अभियान में 14 युद्धक विमानों ने हिस्सा लिया और शहर के विभिन्न इलाकों में लगभग 40 बम गिराए गए। इजराइली सेना के अनुसार, जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया उनमें राष्ट्रपति भवन, असर और हिजाज़ बिजली संयंत्र और एक ईंधन भंडारण सुविधा शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।
वहीं, हूती समूह ने इजराइल पर नागरिक सुविधाओं पर हमला करने का आरोप लगाया और इस "जघन्य अपराध" के लिए इजराइल और अमेरिका दोनों को जिम्मेदार ठहराया।