मैक्सिको में भीषण बारिश से तबाही: अब तक 64 की मौत, 65 लोग लापता.
मैक्सिको में भीषण बारिश से तबाही: अब तक 64 की मौत, 65 लोग लापता
पिछले सप्ताह मैक्सिको में हुई भयंकर बारिशों ने भारी तबाही मचाई है। मृतकों की संख्या 64 तक पहुंच गई है, जबकि 65 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

भारी वर्षा के कारण कई नदियां उफान पर आ गईं और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) से कई गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया है।
राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबॉम की दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि बचाव अभियान अब उन दूरदराज समुदायों तक भी बढ़ाया जा रहा है, जो अब तक पहुंच से बाहर थे।