डार का डर ;दिया बयान: भारत आगे नहीं बढ़ता, तो हम भी तनाव कम करेंगे.
डार का डर ;दिया बयान: भारत आगे नहीं बढ़ता, तो हम भी तनाव कम करेंगे
भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का डर उनके बयान के रूप में सामने आया है, जिससे साफ झलकता है कि पाकिस्तान अब पीछे हटने के संकेत दे रहा है और भारत से नरमी की उम्मीद कर रहा है।

जियो न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में डार ने कहा, "यदि मौजूदा हालात के मद्देनजर भारत आगे कोई कदम नहीं उठाता है, तो पाकिस्तान भी तनाव कम करने की दिशा में कदम उठाना शुरू करेगा।"
उन्होंने बताया कि यह संदेश उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भी दिया था, जब रुबियो ने नई दिल्ली से बात करने के बाद उनसे संपर्क किया था।
इशाक डार ने कहा, "हमने आक्रामक कदम उठाया। अगर वे यहीं रुक गए, तो हम भी रुकने पर विचार करेंगे।"