यूक्रेन युद्ध पर 'रचनात्मक बातचीत', लेकिन शांति की चाबी रूस के हाथ में: अमेरिका–यूक्रेन संयुक्त बयान.
यूक्रेन युद्ध पर 'रचनात्मक बातचीत', लेकिन शांति की चाबी रूस के हाथ में: अमेरिका–यूक्रेन संयुक्त बयान
अमेरिका और यूक्रेन के शीर्ष वार्ताकारों ने जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर हुई चर्चा ‘रचनात्मक’ और सकारात्मक रही, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि वास्तविक शांति इस बात पर निर्भर करती है कि रूस इसकी कितनी इच्छा दिखाता है।

अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जैरेड कुशनर ने यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिनों की वार्ता के बाद कहा किसी भी समझौते में वास्तविक प्रगति तभी होगी जब रूस दीर्घकालिक शांति के प्रति गंभीर प्रतिबद्धता दिखाए—जिसमें तनाव कम करना और हिंसा रोकने जैसे ठोस कदम शामिल हों।
बैठक में दोनों पक्षों ने 'सुरक्षा व्यवस्थाओं के ढांचे' पर सहमति जताई और रोकथाम से जुड़े कई संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की।
यह दो हफ़्तों के भीतर छठा दौर था, जिसमें विटकॉफ, कुशनर, यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सचिव रुसतेम उमेरोव और ब्रिगेडियर जनरल एंड्री हनातोव शामिल रहे। वार्ता आगे जारी रहेगी