कनाडा का बदला रूख ,रिटायर शीर्ष अधिकारी ने कहा हमने रिश्तों को बेहतर किया है.
कनाडा का बदला रूख ,रिटायर शीर्ष अधिकारी ने कहा हमने रिश्तों को बेहतर किया है

कनाडा के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि भारत और कनाडा के रिश्तों में सुधार हुआ है और दोनों देश सहयोग बढ़ाते हुए मसलों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.
खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से भारत पर उंगली उठाए जाने के बाद दोनों देशों के रिश्ते सबसे खराब हुए थे.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, इसके चार महीने बाद कनाडा के किसी बड़े अधिकारी ने पहली बार कहा है कि भारत इस मामले में सहयोग कर रहा है और मसलों को सुलझाने के लिए कनाडा के साथ मिलकर काम कर रहा है.

कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जोडी थॉमस शुक्रवार को 35 साल की सेवाओं के बाद रिटायर हो गईं. उन्होंने कनाडा के एक समाचार चैनल से कहा, मैं भारतीयों को सहयोग न करने वाला नहीं कहूंगी. मुझे लगता है कि हमने रिश्तों को बेहतर किया है.