चंडीगढ़ पर हिमाचल का भी बराबर हक” — मुख्यमंत्री सुक्खू का बयान.
चंडीगढ़ पर हिमाचल का भी बराबर हक” — मुख्यमंत्री सुक्खू का बयान,
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि चंडीगढ़ पर जितना अधिकार पंजाब और हरियाणा का है, उतना ही अधिकार हिमाचल प्रदेश का भी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि चंडीगढ़ के संबंध में हिमाचल का वैध हक बरकरार है और राज्य अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा मुखर रहेगा।

चंडीगढ़ के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए सुक्खू ने कहा कि यह केवल भू-भाग का प्रश्न नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और प्रशासनिक अधिकारों का भी विषय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिमाचल प्रदेश अपने हिस्से के अधिकारों को किसी भी हाल में छोड़ने वाला नहीं है।