इसी महीने आपके घर की टीवी स्क्रीन पर आ रहा है पंचायत सीजन 4, चुनाव मैदान में दिखेंगी मंजू देवी और क्रांति देवी.
मुंबई। ओटीटी का प्रसिद्ध पारिवारिक सीरीज पंचायत अपने चौथे सीजन के साथ इसी महीने दस्तक देने जा रहा है। इस सीरीज का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को लेकर वोटिंग कराई थी। इसके आधार पर अब रीलिज की तारीख घोषित कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में मेकर्स ने पंचायत को तय तारीख 2 जुलाई से पहले रिलीज करने के लिए फैंस से वोट करने के लिए कहा था। वहीं फैंस ने भी चौथे सीजन की जल्द रिलीज के लिए रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग की। बीते दिन प्राइम वीडियो द्वारा एक क्लिप जारी की गई थी जिसमें लिखा था शुक्रिया फॉर वोटिंग वोटिंग अब होगा पंचायत वॉचिंग वॉचिंग। साथ में लिखा गया था, फुलेरावासियों से मिलने के लिए तैयार हो जाइये। नया सीजन जल्द आ रहा है। इस सीरीज को अब आप 24 जून से देख सकेंगे। मेकर्स ने ट्रेलर के साथ रिलीज डेट अनाउंस की है। कैप्शन में लिखा गया है कि शुरू हो चुका है इलेक्शन, मंजू देवी या क्रांति देवी किसकी होगी सिलेक्शन, पंचायत ऑन प्राइम वीडियो पर 24 जून से। आज रीलिज पंचात 4 के ट्रेलर में फुलेरा गांव में चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ है और मंजू देवी और क्रांति देवी की पार्टी जीत के लिए हर पैंतरें आजमा रही है। पंचायत सीजन 4 में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैजल मलिक, दुर्गेश कुमार, पंकज झा और अन्य भी प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे।