मोहनलाल ने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार की घोषणा पर जताई कृतज्ञता.
मोहनलाल ने दादासाहेब फाल्के पुरस्कार की घोषणा पर जताई कृतज्ञता
मशहूर अभिनेता मोहनलाल को प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड उन्हें साल 2023 के लिए दिया जा रहा है और इसकी औपचारिक घोषणा के बाद अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

मोहनलाल ने एक्स पर लिखा, “दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड पाकर मैं बहुत विनम्र महसूस कर रहा हूं। यह सम्मान केवल मेरा नहीं है, यह हर उस व्यक्ति का है जिसने इस यात्रा में मेरा साथ दिया।”
परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “मैं इस सम्मान को गहरी कृतज्ञता और पूरे दिल से स्वीकार करता हूं।”
मोहनलाल ने एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया। शनिवार को पीएम मोदी ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी थी।
यह सम्मान मोहनलाल को 23 सितंबर 2025 को होने वाले 71वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा। इससे पहले उन्हें पद्म श्री (2001) और पद्म भूषण (2019) से भी नवाजा जा चुका है।
मोहनलाल मलयालम फ़िल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता हैं और उन्होंने हिन्दी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फ़िल्मों में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है।