अवतार 3: फायर एंड ऐश' का ट्रेलर रिलीज, पेंडोरा में आग की जंग और नई दुश्मनी की झलक
हॉलीवुड की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'अवतार' के तीसरे पार्ट 'अवतार 3: फायर एंड ऐश' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी है और दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइज़ी में शामिल है।

ट्रेलर में दिखी पेंडोरा की नई चुनौती
ट्रेलर की शुरुआत में पेंडोरा की खूबसूरत दुनिया और वहां के उड़ते जीवों की झलक दिखाई गई है। शुरुआत में सब कुछ शांत और आनंदमय नजर आता है, लेकिन जल्द ही युद्ध और तबाही के दृश्य सामने आते हैं।
फिल्म में जेक सुली और उसका परिवार एक नए कबीले से लड़ता हुआ नजर आता है। खास बात यह है कि इस बार पेंडोरा के ही एक समूह से संघर्ष होता दिखाया गया है, जो अब तक की कहानी में नई दुश्मनी को दर्शाता है।
तीन हिस्सों में तीन अलग संघर्ष
- पहले भाग में ज़मीन पर संघर्ष दिखाया गया था।
- दूसरे भाग 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' में पानी की दुनिया में लड़ाई हुई थी।
- अब 'अवतार 3' में आग के माध्यम से संघर्ष को दिखाया गया है।
इस बार फिल्म में जेक सुली के बच्चों की प्रेम कहानी को भी शामिल किया गया है, जो कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ती है।
भारी भरकम बजट और बहुभाषी रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'अवतार 3' का बजट लगभग 2100 करोड़ रुपये है। फिल्म को 19 दिसंबर 2025 को अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में विश्व स्तर पर रिलीज किया जाएगा।
पिछली फिल्मों की सफलता और तीसरे भाग से उम्मीदें
'अवतार' फ्रेंचाइज़ी के पहले दो भागों ने दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। अब दर्शकों को इस तीसरे भाग से भी उत्साहजनक रिस्पॉन्स की उम्मीद है।
अब देखना होगा कि 'फायर एंड ऐश' क्या 'अवतार' सीरीज़ की सफलता को और ऊंचाई पर ले जा पाती है या नहीं।
अवतार 3: फायर एंड ऐश' का ट्रेलर रिलीज, पेंडोरा में आग की जंग और नई दुश्मनी की झलक
हॉलीवुड की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'अवतार' के तीसरे पार्ट 'अवतार 3: फायर एंड ऐश' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी है और दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइज़ी में शामिल है।
ट्रेलर में दिखी पेंडोरा की नई चुनौती
ट्रेलर की शुरुआत में पेंडोरा की खूबसूरत दुनिया और वहां के उड़ते जीवों की झलक दिखाई गई है। शुरुआत में सब कुछ शांत और आनंदमय नजर आता है, लेकिन जल्द ही युद्ध और तबाही के दृश्य सामने आते हैं।
फिल्म में जेक सुली और उसका परिवार एक नए कबीले से लड़ता हुआ नजर आता है। खास बात यह है कि इस बार पेंडोरा के ही एक समूह से संघर्ष होता दिखाया गया है, जो अब तक की कहानी में नई दुश्मनी को दर्शाता है।
तीन हिस्सों में तीन अलग संघर्ष
पहले भाग में ज़मीन पर संघर्ष दिखाया गया था।
दूसरे भाग 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' में पानी की दुनिया में लड़ाई हुई थी।
अब 'अवतार 3' में आग के माध्यम से संघर्ष को दिखाया गया है।