15 साल के ओवेन कूपर ने रचा इतिहास, बने सबसे कम उम्र के एमी अवॉर्ड विजेता.
15 साल के ओवेन कूपर ने रचा इतिहास, बने सबसे कम उम्र के एमी अवॉर्ड विजेता
नेटफ़्लिक्स की मिनी-सिरीज एडोलसेंस से पहचान बनाने वाले 15 वर्षीय अभिनेता ओवेन कूपर ने इतिहास रच दिया है। वह सबसे कम उम्र में एमी अवॉर्ड जीतने वाले अभिनेता बन गए हैं।

कूपर को ड्रामा सिरीज में लीड एक्टर का अवॉर्ड मिला। यह पहली बार है जब इतनी कम उम्र में किसी कलाकार को यह सम्मान मिला है।
एमी अवॉर्ड मिलने के बाद कूपर ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा जब मैंने ड्रामा क्लासेस शुरू की थीं तो मुझे उम्मीद भी नहीं थी कि मैं अमेरिका तक आ पाऊंगा, यहां तक (एमी) तो बिल्कुल भी नहीं। तीन साल पहले मैं कुछ भी नहीं था और आज मैं यहां खड़ा हूं। अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलिए, अगर आप थोड़े शर्मिंदा भी हो जाएं तो किसे परवाह है?
अवॉर्ड लेने के बाद प्रेस रूम में उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है।
एडोलसेंस नेटफ़्लिक्स की चार एपिसोड वाली सिरीज है। इसमें स्टीफन ग्राहम ने भी अहम भूमिका निभाई है। खास बात यह है कि इस सिरीज का हर सीन एक ही शॉट में फिल्माया गया है। इसके निर्देशक हैं फिलिप बैरंटिनी।