सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 463.15 अंक ऊपर और निफ्टी में 173.60 अंक की तेजी.
मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 9 फरवरी को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 463.15 अंकों की बढ़त के साथ 84,043.55 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 173.60 अंकों की तेजी के साथ 25,867.30 अंकों पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान में रहे, जबकि 9 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी की भी 50 में से 34 कंपनियों के शेयर हरे निशान रहे, जबकि 16 कंपनियों के शेयर गिरावट लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 7.46 प्रतिशत की तेजी रही, जबकि पावरग्रिड के शेयर सबसे ज्यादा 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में आज टाइटन, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एटरनल, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलएंडटी, अडाणी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, सनफार्मा, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और बजाज फिनसर्व के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इसके विपरित आईटीसी, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट रही।