सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दिख रही बढ़त.
मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 25 जून को शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स करीब 400 अंक चढ़कर 82,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी के साथ 25,150 के स्तर पर था।
बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 393.69 अंकों (0.48%) अंकों की बढ़त के साथ 82,448.80 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 106.00 (0.42 प्रतिशत) अंकों की तेजी के साथ 25,150.35 अंकों पर खुला। बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 3 कंपनी के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 45 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 5 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा ग्रुप के टाइटन के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। मंगलवार को सेंसेक्स 637.82 अंकों (0.78%) अंकों की बढ़त के साथ 82,534.61 अंकों पर और निफ्टी 208.00 (0.83 प्रतिशत) अंकों की तेजी के साथ 25,179.90 अंकों पर खुला था।