शेयर बाजार में मंगलवार को शुभ मुहूर्त में 60 मिनट ट्रेडिंग, हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी.
मुंबई। शेयर बाजार में दीपावली के अगले दिन मंगलवार को शेयर बाजार में शुभ मुहूर्त में जोरदार ट्रेडिंग हुई। 60 मिनट के इस सेशन में बीएसई वहीं सेंसेक्स 63 अंकों की बढ़त के साथ 84,426 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 25 प्वाइंट चढ़कर 25,868 पर क्लोज हुआ।
उल्लेखनीय है कि आमतौर पर यह ट्रेडिंग सेशन दिवाली की शाम को होता है, लेकिन इस साल 2025 में यह दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक रखा गया था। आज सेंसेक्स की शुरुआत 84,484.67 पर हुई, दिन के दौरान 84,665.44 का हाई बनाया और अंत में 62.97 अंक की तेजी के साथ 84,426.34 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी की शुरुआत 25,901.20 पर हुई, दिन के दौरान 25,934.35 के उच्चतम स्तर को छुआ और 25.45 अंक की तेजी के साथ 25,868.60 पर बंद हुआ। मेटल और फार्मा शेयरों के कारण बाजार में तेजी रही। निफ्टी मेटल 0.40 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी ऑटो, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, एमएंडएम, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, अडाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, एलएंडटी, बीईएल, एसबीआई, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी रही। इसके विपरित कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, टीसीएस, टाइटन, एशियन पेंट्स और इटरनल (जोमैटो) के शेयरों में गिरावट दिखी।