रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर का टीजर जारी, मुंह में सिगरेट दबाए आ रहे हैं नजर, बर्थडे पर फैन्स को दिया सरप्राइज.
मुंबई। एक्टर रणवीर सिंह की नई फिल्म धुरंधर का टीजर जारी कर दिया गया है। रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर अपने फैन्स को सरप्राज देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर किया है। टीजर में रणवीर का शानदार अवतार देखने को मिल रहा है।
टीजर में वे लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी और मुंह में सिगरेट दबाए नजर आ रहे हैं। ये एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है जिसमें कई धुरंधर एक्टर नजर आएंगे। टीजर में संजय दत्त से लेकर अर्जुन रामपाल तक की झलक दिखाई दे रही है। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए लिखा- एक नर्क उठेगा, अनजान मैं की सच्ची कहानी को उजागर करेगा।
टीजर की शुरुआत रणवीर सिंह के गैंगस्टर अवतार की झलक और आर माधवन की आवाज में दमदार डायलॉग्स से होती है। वे कहते हैं- बहुत साल पहले किसी ने मुझसे कहा था, पड़ोस में रहते हैं, गोदे भर का जोर लगा लो, बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो, बिगाड़ने का वक्त आ गया है। इसके बाद रणवीर सिंह भरपूर एक्शन में दिखाई देते हैं। वे कहते हैं- घायल हूं इसीलिए घातक हूं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस सारा अर्जुन भी नजर आएंगी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में दिखेंगे। इसके अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना भी दिखाई देंगे। यह फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।