अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 का रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जलवा, एडवांस बुकिंग में ही हो रही अच्छी कमाई.
मुंबई। अक्षय कुमार की नई फिल्म केसरी चैप्टर 2 रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर पर अपना जलवा दिखा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक केसरी 2 के पहले दिन के शो के लिए ही देश भर में 24 हजार 496 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो गई है। बिना ब्लॉक सीटों के इस फिल्म ने 81.59 लाख का की कमाई कर ली है। ब्लॉक सीटों के साथ यह आंकड़ा 1.85 करोड़ पहुंच चुका है।
अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की इस फिल्म का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित कोर्टरूम ड्रामा इतिहास के एक भूले हुए अध्याय को सामने लाती है और सी शंकरन नायर की अनसुनी कहानी बताती है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में इसका क्रेज बना हुआ है धर्मा प्रोडक्शंस के तहत करण जौहर द्वारा निर्मित, केसरी चैप्टर 2 साल 2019 में आई केसरी की सीक्वल है। केसरी 2 जलियांवाला बाग हत्याकांड के सच को उजागर करती है। केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग के लिए बुधवार को एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी। देशभर में फिल्म की औसत टिकट की कीमत 250 रुपये से कम है। सैकनिल्क के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर प्री-सेल्स में सबसे आगे है, जिसने 23.39 लाख ब्लॉक सीटों के साथ लगभग 41.5 लाख की कमाई की। मुंबई दूसरे नंबर पर हैं यहां 14.43 लाख ब्ल़ॉक सीटों के साथ 29.31 लाख की कमाई हुई है। यह फिल्म 18 अप्रैल यानी कल शुक्रवार को रिलीज हो रही है। कल ग्रुड फ्राइडे की छुट्टी है। ऐसे में मेकर्स को कल अच्छी कमाई की उम्मीद है।