नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने के फैसले पर बोले राजद नेता तेजस्वी यादव-अब नहीं बचेगी जदयू, भाजपा ने सीएम को हाईजैक किया.
पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने खुद ही राज्यसभा में जाने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि भाजपा नहीं चाहती है कि कोई ओबीसी, अति पिछड़ा समाज का नेता मुख्यमंत्री हो। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सीएम को हाईजैक कर लिया है। उन्होंने कहा कि जनभावना परिवर्तन के खिलाफ है। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा अपने सहयोगी को खा जाती है।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव में जिस तरह से उनकी जीत हुई है, धनतंत्र की, मशीनतंत्र की जीत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जदयू अब नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव के दौरा भी ये आरोप लगाया था कि अब जेडीयू नहीं बचेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी सहानुभूति नीतीश कुमार साथ है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा है कि वो (राज्यसभा) सदन जाना चाहते हैं। हम शुरुआत से इस बात को कहते रहे हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार को भाजपा के लोग मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देंगे। आज वो बात सच हुई है। तेजस्वी ने कहा कि जन आकांक्षाएं इस सत्ता परिवर्तन के खिलाफ हैं। जब 2024 में नीतीश कुमार हमें छोड़कर गए थे। तेजस्वी ने कहा कि हमें ये पहले से पता थी। तेजस्वी ने कहा कि हमने 28 जनवरी 2024 को ही कहा था कि जदयू खत्म हो जाएगी। वो तो बीजेपी को लोकसभा में अपेक्षित सफलता नहीं मिली, अन्यथा उनको काफी समय पहले ही खत्म कर देती। तेजस्वी ने कहा कि महाराष्ट्र में क्या हुआ? भाजपा ने एकनाथ शिंदे को सीएम चेहरा बनाया। उन्होंने बिहार में भी यही नीति अपनाई।