प्रशांत किशोर का BJP पर हमला: “अमित शाह बिहार में उम्मीदवार लूट रहे हैं, कुछ गुजराती दिल्ली से बिहार का भविष्य तय कर रहे हैं”.
प्रशांत किशोर का BJP पर हमला: “अमित शाह बिहार में उम्मीदवार लूट रहे हैं, कुछ गुजराती दिल्ली से बिहार का भविष्य तय कर रहे हैं”
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

“पहले बूथ लूटता था, अब उम्मीदवार लूटा जा रहा है”
मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा,बिहार में पहले बूथ लुटता था, लेकिन अब अमित शाह ने उम्मीदवार लूटने का नया काम शुरू किया है। हमारे 3–4 उम्मीदवार लूटे गए, लेकिन आज गोपालगंज में एक सूद समेत वापस कर दिए गए हैं। बाकी का हिसाब बिहार की जनता करेगी।”
उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने दानापुर, गोपालगंज और ब्रह्मपुर सीटों पर जन सुराज उम्मीदवारों पर दबाव बनाकर उन्हें चुनाव मैदान से हटने के लिए मजबूर किया है। अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और अन्य भाजपा नेता हमारे प्रत्याशियों को नॉमिनेशन वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं,”
“कुछ गुजराती दिल्ली में बैठकर बिहार का भविष्य तय कर रहे हैं”
प्रशांत किशोर ने भाजपा पर बिहार को ‘मजदूरों की फैक्ट्री’ बनाए रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जनता देख रही है कि कुछ गुजराती लोग दिल्ली में बैठकर बिहार का भविष्य तय कर रहे हैं। ताकि बिहार के लोग मजदूर बने रहें और गुजरात के लोग फैक्ट्री के मालिक बनें।”
उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी इस प्रवृत्ति के खिलाफ बिहार के स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की राजनीति कर रही है।
PM मोदी पर भी साधा निशाना — “छठ पर 12,000 ट्रेनों का वादा अधूरा”
प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला करते हुए कहा, पीएम ने बिहार के लिए छठ पूजा के दौरान 12,000 ट्रेनों का वादा किया था, लेकिन बिहार के लोग आज भी देश भर के स्टेशनों पर लाठी खा रहे हैं, धक्के खा रहे हैं और शौचालयों में बैठकर सफर करने को मजबूर हैं।”
बिहार चुनावी रण में अब प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भाजपा पर सीधे हमले कर राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है।