सिडनी में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा: इंग्लैंड को हराकर एशेज 4-1 से जीती, WTC में भी मिली बड़ी बढ़त

0
1

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए अंतिम टेस्ट में शानदार जीत दर्ज करते हुए एशेज सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ कंगारू टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के 12 अहम अंक भी मिले, जिससे अंक तालिका में उसकी स्थिति और मजबूत हो गई।

AUS vs ENG : सिडनी में भी ऑस्ट्रेलिया का दबदबा, 4-1 से घर में जीती एशेज  सीरीज, अंग्रेजों की हार से हुई विदाई - AUS vs ENG Ashes series australia  won by

पांचवें दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की दूसरी पारी 342 रन पर समेट दी। इसके बाद 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम ने पांच विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने उस्मान ख्वाजा को यह मैच यादगार बनाने नहीं दिया। उन्हें जोश टंग ने महज छह रन पर आउट कर दिया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ख्वाजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।

हालांकि, मैच के अंतिम क्षणों में एलेक्स कैरी (नाबाद 16 रन) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 22 रन) ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत की दहलीज पार कराई।

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर और मजबूती से काबिज हो गया है।

इससे पहले, मिचेल स्टार्क ने दूसरे नए गेंद से जैकब बेथेल को आउट कर इंग्लैंड की दूसरी पारी का अंत किया। हालांकि आउट होने से पहले 22 वर्षीय बेथेल ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 154 रन बनाए और अपनी बेहतरीन फ़ॉर्म का परिचय दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here