पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव: संयुक्त राष्ट्र दे रहा शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की दुहाई .
पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव: संयुक्त राष्ट्र दे रहा शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की दुहाई
संयुक्त राष्ट्र ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और भारत तथा पाकिस्तान से 'अधिकतम संयम' बरतने की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव ने हाल के घटनाक्रम को लेकर किसी भी सरकार से प्रत्यक्ष बातचीत नहीं की है, लेकिन वे स्थिति पर 'चिंता के साथ नजर बनाए हुए हैं।'
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि दोनों देशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हालात और अधिक ना बिगड़ें और तनाव को बढ़ावा देने वाले किसी भी कदम से बचा जाए।
प्रवक्ता ने यह भी कहा, "हमारा मानना है कि पाकिस्तान और भारत के बीच किसी भी मुद्दे को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जा सकता है।"