म्यांमार: बाढ़ के कारण 200 से  लोगों की मौत, 5 लाख लोग प्रभावित

0
0

म्यांमार: बाढ़ के कारण 200 से लोगों की मौत, 5 लाख लोग प्रभावित

यागी तूफान म्यांमार में भरी तबाही मचा रहा है तूफान की वजह से आई बाढ़ में जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है. देश की सैन्य सरकार का कहना है कि इस बाढ़ में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है.वहीं अब भी 80 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं. यागी इस साल एशिया से टकराने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सितंबर की शुरुआत में वियतनाम, लाओस, थाईलैंड और म्यांमार में तूफान की वजह से 500 से भी अधिक मौतें हुई हैं.

म्यांमार में यागी की वजह से बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थितियां पैदा हो गई हैं. कई सारे गांव डूब गए हैं.

साथ ही म्यांमार में कई एकड़ में लगाई गई फसलें भी बर्बाद हो गई हैं. संयुक्त राष्ट्र ने भी चेताया है कि यहां पर पांच लाख से भी अधिक लोगों के लिए तत्काल खाने, पीने के पानी, आवास और कपड़ों का इंतजाम किए जाने की जरूरत है.

संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि यागी तूफान ने राजधानी नेपिडॉओ समेत म्यांमार के नौ और राज्यों में तबाही मचाई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here