वसंत विहार में नशे में धुत ऑडी चालक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचला, गिरफ्तार

0

वसंत विहार इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब नशे में धुत एक तेज रफ्तार ऑडी कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसकी कार एक ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

नशे में धुत ऑडी ड्राइवर का कहर: दिल्ली में फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को  रौंदा, एक आठ साल की बच्ची भी शामिल

घटना रात करीब 1:45 बजे हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक शेखर (40) को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि वह शराब के नशे में था। उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

सभी घायलों का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घायल परिवार मूलतः राजस्थान का रहने वाला है और मजदूरी करता है।

घायल साबामी ने पुलिस को बताया कि सभी लोग फुटपाथ पर सो रहे थे, तभी एक सफेद ऑडी कार ने उन्हें रौंद डाला। घटना के बाद एक व्यक्ति ने आकर कार का नंबर लिखकर दिया, जिससे जांच में मदद मिली।

तलाशी के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि वही ऑडी कार एक ट्रक से टकरा गई है। नंबर से पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here