अमरनाथ यात्रा 2025: पहले जत्थे की रवाना, एलजी मनोज सिन्हा ने दिखाई झंडी.
अमरनाथ यात्रा 2025: पहले जत्थे की रवाना, एलजी मनोज सिन्हा ने दिखाई झंडी
अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ आज तड़के जम्मू से पहले जत्थे की रवाना के साथ हो गया। जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरा माहौल "बम-बम भोले" के जयकारों से गूंज उठा।

पहले जत्थे में 4000-5000 श्रद्धालु शामिल
इस बार पहले जत्थे में 4000 से 5000 श्रद्धालुओं के जाने की संभावना है। श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम के आधार शिविरों की ओर बढ़ रहे हैं, जहां से वे भगवान अमरनाथ के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे।
तीन जुलाई से आधिकारिक शुरुआत, नौ अगस्त को समापन
अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक शुरुआत 3 जुलाई से होगी और यह 38 दिनों तक चलकर 9 अगस्त 2025 को संपन्न होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु कठिन पहाड़ी रास्तों से होकर अमरनाथ गुफा में स्थित हिमलिंग के दर्शन करेंगे।
प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम
यात्रा की सफलता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन और आवास सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। एलजी मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की।
धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्वितीय संगम
अमरनाथ यात्रा हर वर्ष शिवभक्तों की आस्था और भक्ति का अद्वितीय प्रतीक होती है। आज की रवानगी के साथ एक बार फिर यह धार्मिक यात्रा संपूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रारंभ हो गई है।