ट्रंप की नाराजगी भारत पर फूटी, रूस से तेल खरीद पर बढ़ा विवाद.
ट्रंप की नाराजगी भारत पर फूटी, रूस से तेल खरीद पर बढ़ा विवाद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत से खासे नाराज बताए जा रहे हैं। वजह है रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने में उनकी असफलता। ट्रंप का आरोप है कि भारत रूस से बड़े पैमाने पर कच्चा तेल खरीद रहा है, जिससे युद्ध को वित्तीय मदद मिल रही है।

इसी आधार पर ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। हालांकि इस कदम का भारत पर खास असर नहीं दिखा, जिससे ट्रंप और अधिक खीझे हुए प्रतीत हो रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर भी दबाव बनाना शुरू कर दिया है। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि यूरोपीय राष्ट्र भी भारत पर ऐसे ही प्रतिबंध लगाएं। इनमें भारत द्वारा रूस से खरीदे जाने वाले तेल और गैस पर पूरी तरह से रोक लगाने का प्रस्ताव भी शामिल है।