20 भारतीय है जिन्हें रूसी सेना से डिस्चार्ज होना है.; विदेश मंत्रालय
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, रूसी सेना में जो भर्तियां अवैध या वैध तरीके से की गई. इसको लेकर हमारी सूचना के अनुसार 85 भारतीय लौटकर आ गए हैं.
कुछ नागरिक ऐसे हैं जिन्हें कि वहां अपनी जान गंवानी पड़ी. उनके शव वापस लौटाए गए. हमारी सूचना के अनुसार अभी भी 20 भारतीय है जिन्हें कि रूसी सेना से डिस्चार्ज होना है.हमारे अधिकारी रूसी विदेश मंत्रालय से लगातार संपर्क में है. हमें आशा है कि जल्द से जल्द भारतीय नागरिक भारत लौट आएंगे.


