21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा.
21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा
साल 2025 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर, रविवार को लगेगा। भारतीय समयानुसार यह आंशिक सूर्य ग्रहण रात 10:59 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर सुबह 3:23 बजे समाप्त होगा। ग्रहण का अधिकतम चरण रात 1:11 बजे होगा।

वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, धरती और सूर्य के बीच से गुजरता है, जिससे सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती। यही अद्भुत खगोलीय घटना सूर्य ग्रहण कहलाती है।
इस बार का ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध में दिखाई देगा। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और फिजी जैसे देशों में लोग इसे देख सकेंगे।
भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका धार्मिक या ज्योतिषीय प्रभाव नहीं माना जाएगा। इसी कारण सूतक काल भी लागू नहीं होगा।