पीएम मोदी ने किया इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आगाज, कहा- टेक क्रांति मंं युवाओं का अहम योगदान

Date:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत और एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी मेले के तौर पर पहचान रखने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस का शुभारंभर किया। इसका आयोजन 8 से 11 अक्टूबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि देश की युवा पीढ़ी टेक क्रांति में अहम योगदान दे रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले फ्यूचर का मतलब अगला शतक या अगले 10-20 साल होते थे, लेकिन टेक्नोलॉजी इतनी तेजी से बदल रही है कि अब हम कहते हैं फ्यूचर इज हेयर एंड नाऊ। पीएम ने कहा कि मैंने प्रदर्शनी में लगे कुछ स्टॉल्स देखे जिसमें मुझे भविष्य की झलक दिखी। टेलीकॉम कनेक्टिविटी, 6जी टेक्नोलॉजी, एआई, साइबर सिक्योरिटी सेमीकंडक्टर्स, ड्रोनस्पेस टेक्नोलॉजी, डीपसी और ग्रीनटेक आदि समेत अन्य टेक्नोलॉजी सेक्टर्स में आने वाला समय बिलकुल ही अलग होने जा रहा है।

6जी टेक्नोलॉजी में भारत दुनिया को लीड करेगा

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि 6जी टेक्नोलॉजी में भारत दुनिया को लीड करेगा। मोदी ने इंटरनेट स्पीड का महत्व बताते हुए कहा कि इंटरनेट स्पीड केवल नंबर और रैंकिंग के लिए ही नहीं होते, बल्कि अच्छी इंटरनेट स्पीड इज ऑफ लिविंग को भी बढ़ा देते हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट स्पीड बढ़ने से कनेक्टिविटी और आसान हो जाती है। टेक्नोलॉजी ने आम नागरिकों को वो अधिकार दिलाने में सहायता की है जो पहले मिलना मुश्किल थे और इसमें टेलीकॉम सेक्टर ने बड़ी भूमिका निभाई है।

ग्राम पंचायतों में पहुंचा केबल इंटरनेट

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत नेट प्रोजेक्ट ने 2 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड इंटरनेट से जोड़ा है। मोदी ने कहा कि अटल टिंकरिंग लैब मिशन में 10,000 लैब्स के जरिए 75 लाख बच्चों को कटिंगएज टेक्नोलॉजी से जोड़ा जा चुका है। आज तकनीकी संस्थानों में 100 यूज्ड केस लैब्स की शुरूआत से इसका ग्राफ बढ़ने वाला है।

मेक इन इंडिया का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि जब मैंने मेक इन इंडिया की बात की थी, तो कई लोगों ने इसका मजाक उड़ाया था। उनके समय में, नई तकनीक को भारत तक पहुंचने में काफी समय लगा। देश ने इसका जवाब दिया है। जो देश कभी 2G से जूझ रहा था, आज उसी देश के लगभग हर जिले में 5G पहुंच गया है। यह इसलिए संभव हो पाया है, क्योंकि आज सरकार देश की प्रतिभा और क्षमताओं के साथ मजबूती से खड़ी है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related