22 सितंबर से लागू होंगे नए जीएसटी सुधार, जनता को दो लाख करोड़ रुपये की राहत की उम्मीद

Date:

22 सितंबर से लागू होंगे नए जीएसटी सुधार, जनता को दो लाख करोड़ रुपये की राहत की उम्मीद

देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिए 22 सितंबर से बड़े जीएसटी सुधार लागू होने जा रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार, इन सुधारों से जनता के हाथों में करीब दो लाख करोड़ रुपये की बचत होगी, जिससे आमदनी और घरेलू खपत में बढ़ोतरी की संभावना है।

आंध्र और तमिलनाडु से था विकल्प, लेकिन मेरे पास चुनाव लड़ने लायक पैसे नहीं',  बोलीं निर्मला सीतारमण - I do not have the kind of money to contest Lok  Sabha polls says

सीतारमण ने बताया कि जीएसटी की दरों को चार स्लैब से घटाकर अब केवल दो स्लैब कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्देश्य है कि इन बदलावों से गरीब, मध्यम वर्गीय परिवारों और छोटे-मध्यम उद्योगों (MSME) को सीधा लाभ मिले।

वित्त मंत्री ने कहा कि दरों में कटौती से सामान की कीमतें घटेंगी, जिससे लोग अधिक खरीदारी करेंगे। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई उपभोक्ता ज्यादा मात्रा में साबुन खरीदता है, तो निर्माता उत्पादन बढ़ाएगा, जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे और सरकार को अधिक टैक्स मिलेगा। यह एक सकारात्मक आर्थिक चक्र होगा, जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद साबित होगा।

उन्होंने बताया कि जीएसटी लागू होने से पहले टैक्स देने वाले उद्यमियों की संख्या 65 लाख थी, जो अब बढ़कर 1.5 करोड़ तक पहुंच गई है। सीतारमण ने स्पष्ट किया कि सरकार ने पिछले आठ वर्षों में किसी उत्पाद पर अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाया है और अब जो दरों में कटौती हो रही है, वह पूरी तरह जनता के हित में है।

इन नए जीएसटी सुधारों से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और गरीब, मध्यम वर्ग तथा एमएसएमई को सीधी राहत मिलेगी।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली-गुरुग्राम में आग का कहर: झुग्गियां जलकर राख, तीन की मौत, कई बेघर

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 37डी में मंगलवार देर...