सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्चशीट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई और नाम

Date:

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोप पत्र दायर कर दिया है। इसमें कई अन्य व्यक्तियों और कंपनियों के नाम भी शामिल हैं। यह मामला शिकोहपुर भूमि सौदा से जुड़ा है।

बताया जाता है कि सितंबर 2018 में हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ और एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में भ्रष्टाचार, जालसाजी और धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। वाड्रा पर आरोप हैं कि उनसे जुड़ी कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से 7.5 करोड़ रुपये में 3.5 एकड़ जमीन खरीदी थी। इस सौदे का म्यूटेशन भी असामान्य तरीके से कर दिया गया।

हरियाणा के तत्कालीन भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार ने इस जमीन में से 2.70 एकड़ जमीन को कमर्शियल कॉलोनी के तौर पर डेवलप करने की इजाजत देते हुए रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी को इसका लाइसेंस दिया था। आवासीय परियोजना का लाइसेंस मिलने के बाद जमीन की कीमत बढ़ गई। बाद में वाड्रा से जुड़ी कंपनी ने ये जमीन डीएलएफ को 58 करोड़ में बेच दी। आगे चलकर हुड्डा सरकार ने आवासीय परियोजना का लाइसेंस डीएलएफ को ट्रांसफर कर दिया। हरियाणा पुलिस ने 2018 में इस सौदे से जुड़े मामले में केस दर्ज किया। आगे चलकर ईडी ने भी इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

ईडी ने कहा था कि वाड्रा से कथित तौर पर जुड़े थंपी ने 2005 से 2008 के बीच दिल्लीएनसीआर स्थित रियल एस्टेट एजेंट एचएल पाहवा के जरिए हरियाणा के फरीदाबाद के अमीरपुर गांव में लगभग 486 एकड़ जमीन खरीदी थी। आरोपपत्र के अनुसार रॉबर्ट वाड्रा ने 2005-2006 में एचएल पाहवा से अमीरपुर में 334 कनाल (40.08 एकड़) जमीन के तीन टुकड़े खरीदे और दिसंबर 2010 में उसी जमीन को एचएल पाहवा को बेच दिया। ईडी के अनुसार रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अप्रैल 2006 में एचएल पाहवा से हरियाणा के फरीदाबाद जिले के अमीरपुर गांव में 40 कनाल (05 एकड़) कृषि भूमि खरीदी और फरवरी 2010 में उसी जमीन को एचएल पाहवा को बेच दिया।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी कहने पर सियासी बवाल मचा हुआ है। इसी बीच शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने खड़गे का समर्थन किया है। राउत ने कहा कि पीएम मोदी जिस तरह ईडी, सीबीआई और पुलिस का डर दिखाकर विपक्ष को दबा रहे हैं, उसे ‘पॉलिटिकल टेररिज्म’ही कहा जाएगा। राउत ने कहा-मिसाइल की तरह संस्थाओं का इस्तेमाल -संजय राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को मिसाइल की तरह इस्तेमाल कर रही है। -जो कोई डराता है, वह समाज में दहशत पैदा करता है। -महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में यही खेल चल रहा है। -इसी डराने की भाषा को दूसरे शब्दों में आतंकवाद कहा जाता है। राउत ने उठाए ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल -संजय राउत ने कहा कि पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। -अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आने के बाद पीएम मोदी पीछे हट गए। -राउत ने सवाल किया कि जिन आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की, वे आज भी पाकिस्तान में सुरक्षित हैं। -सरकार ने उनके खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई की? राउत ने कहा विपक्ष को डरा रही सरकार -राउत ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। -उन्होंने कहा कि विधेयक मंजूर न होने के बावजूद भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है और विपक्ष को डरा रही है। -उन्होंने सवाल किया कि आप हमें धमकियाँ देने वाले कौन होते हैं? -लोकतंत्र में ‘परिणाम भुगतने’ की भाषा का कोई स्थान नहीं है।