अमेरिकी वीजा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने पीएम पर साधा निशाना, कहा-मोदी-मोदी के नारे लगवाना विदेश नीति नहीं

Date:

नई दिल्ली। अमेरिका द्वारा एच-1बी वीजा पर एक लाख डॉलर का शुल्क लगाए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। खड़गे ने कहा कि गले लगना और मोदीमोदी के नारे लगवाना विदेश नीति नहीं है। विदेश नीति में राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखना चाहिए तथा किसी से मित्रता को विवेक एवं संतुलन के साथ आगे बढ़ाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ गैर आप्रवासी कामगारों के प्रवेश पर रोक संबंधी सरकारी आदेश पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए। इस फैसले के तहत उन कामगारों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी, जिनके एच1बी आवेदन के साथ एक लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान नहीं किया गया होगा।

जन्मदिन पर मिला जवाबी तोहफा

खड़गे ने पीएम पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा कि नरेन्द्र मोदी जी, आपके जन्मदिन पर फोन कॉल के बाद आपको जो जवाबी तोहफा मिला है उससे भारतीय नागरिकों को दुख होता है। यह आपकीअबकी बार, ट्रंप सरकारकी ओर से जन्मदिन का जवाबी तोहफा है। खड़गे ने दावा किया कि एच -1बी वीजा पर एक लाख डॉलर का वार्षिक शुल्क भारतीय तकनीकी कर्मचारियों को सबसे अधिक प्रभावित करने वाला है क्योंकि, एच-1बी वीजा धारकों में से 70 प्रतिशत भारतीय हैं।

ट्रैरिफ से पहले ही देश को नुकसान

खड़गे ने कहा कि अमेरिका की ओर से 50 प्रतिशत टैरिफ पहले ही लगाया जा चुका है। इससे अकेले 10 क्षेत्रों में भारत को 2.17 लाख करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने कहा कि चाबहार बंदरगाह से छूट हटाई गई, जिससे भारत के रणनीतिक हितों को नुकसान होगा। यहां तक कि यूरोपीय संघ से भारतीय वस्तुओं पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने का आह्वान भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related