रजनीकांत का तिरुपति दर्शन: परिवार संग पहुंचे मंदिर, फैंस की उमड़ी भीड़

Date:

रजनीकांत का तिरुपति दर्शन: परिवार संग पहुंचे मंदिर, फैंस की उमड़ी भीड़

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने 12 दिसंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के अगले ही दिन, शनिवार सुबह वह परिवार के साथ तिरुमला तिरुपति मंदिर पहुंचे और भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

Rajinikanth: 75वें जन्मदिन के बाद परिवार संग तिरुपति पहुंचे रजनीकांत, मंदिर  में फैंस की लगी भीड़; वीडियो वायरल - Rajinikanth Tirupati Temple Visit  After 75th Birthday Family ...

जन्मदिन के मौके पर जहां उनके फैंस और चाहने वालों में जश्न का माहौल था, वहीं बर्थडे के तुरंत बाद रजनीकांत की यह आध्यात्मिक यात्रा सुर्खियों में आ गई। मंदिर पहुंचते ही उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई। रजनीकांत के दर्शन का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

इस दौरान रजनीकांत के साथ उनकी पत्नी लता , बेटियां सौंदर्या और ऐश्वर्या भी मौजूद थीं। दर्शन के बाद रजनीकांत ने मंदिर परिसर के बाहर खड़े प्रशंसकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। मंदिर से बाहर निकलते वक्त उन्होंने परिवार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गईं। फिलहाल रजनीकांत की ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related