विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 का किया ऐलान, जून से अगस्त तक होगी यात्रा
पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में उत्पन्न सुरक्षा चिंताओं के बीच भारत सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के आयोजन की घोषणा कर दी है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यह यात्रा जून से अगस्त के बीच संचालित की जाएगी।
मंत्रालय के अनुसार:
-
उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से 50-50 यात्रियों के पांच जत्थे यात्रा करेंगे।
-
सिक्किम के नाथुला दर्रे के रास्ते 50-50 यात्रियों के दस जत्थों को यात्रा के लिए रवाना किया जाएगा।


