देपालपुर में मंदिर के बाद अब मजार ने भी दिया रास्ता, विधायक मनोज पटेल ने सामंजस्य बिठाकर निकाला समाधान

Date:

देपालपुर। देपालपुर के लोगों को अब जल्द ही रोज-रोज के जाम से मुक्ति मिलने वाली है। विधायक मनोज पटेल की सूझबूझ से अब सड़क चौड़ी होने वाली है। विधायक ने पटेल विरोध के बावजूद पहले मंदिर की दीवार हटाई और अब आपसी सहमति से दो मजारों को भी शिफ्ट कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि देपालपुर का मुख्य मार्ग जो गौतमपुरा की ओर जाता है, उस पर पूरे दिन जाम लगा रहता है। ट्राले आदि का तो निकलना ही मुश्किल था। लोग हर दिन परेशान होते रहते थे, लेकिन मुख्य समस्या इस रास्ते में बाधक तीन धर्मस्थल थे। एक तो श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर की बाउंड्री बाधक थी, वहीं दो मजार भी सड़क में बाधा बन रहे थे। एक मजार तो बस स्टैंड के पास थी, वहीं दूसरी इंदौर नाके पर थी।

मंदिर की दीवार हटाई तो हुआ विरोध

विधायक मनोज पटेल ने सामंजस्य बिठाकर सड़क की बाधा दूर करने का प्लान किया। इसी के तहत श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर की बाउंड्रीवॉल के 20 फीट तक तोड़ दिया दिया गया। इसका जमकर विरोध हुआ, लेकिन पटेल ने शांति से काम लिया। लोगों को विश्वास में लेकर मजार हटाने की योजना भी बनाई।

सहमति से शिफ्ट हो गई दोनों मजारें

पटेल ने शहर काजी से लेकर मुस्लिम समाज के सभी लोगों से चर्चा की। मजार को लेकर पैतृक गणों से चर्चा की। देपालपुर के भविष्य के हित में सब ने मजारा शिफ्ट करने पर रजामंदी दे दी। मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं, शहर काजी, सदर, नगर परिषद अध्यक्ष महेश पूरी, उपाध्यक्ष गोपाल कटेशरिया, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मजीद खान, मुकेश जैन, पार्षदगण, नगर परिषद कर्मचारियों के साथ एसडीओपी संघ प्रिय मित्र, थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल अन्य की मौजूदगी में मजार को शिफ्ट कर दिया गया।

अब 25 से 30 फीट चौड़ी हो जाएगी सड़क

वर्तमान में यह सड़क 15 से 18 फीट चौड़ी थी। अब बाधक निर्माण हटने के बाद इसकी चौड़ाई 25 से 30 फीट हो जाएगी। इससे देपालपुर को जाम से मुक्ति मिलेगी। विधायक मनोज पटेल ने बताया कि हमने नगर आमजनों के हितों को देखते तीनों स्थानों को चिन्हित किया। फिर सभी से बात करके विश्वास में लेकर ही काम किया है। उन्होंने कहा कि देपालपुर शांतिप्रिय क्षेत्र है। यहां का भाईचारा हमेशा एक उदाहरण बनता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के इंदौर अध्यक्ष पद के लिए खींचतान चल रही है। दावेदार पैसे से लेकर पहुंच तक का जोर आजमा रहे हैं। ऐसा शायद पहली बार ही हुआ है कि पद के लिए महंगे गिफ्ट से लकर कई तरह के खर्चे उठाने की बात सामने आई है। ऐसे में आम कार्यकर्ता के मन में यह भी सवाल है कि इस बार क्या पार्टी उन्हें तवज्जो देगी या फिर बड़े नेताओं की मनमानी ही चलेगी। भाजयुमो अध्यक्ष चुनाव में पैसा और पहुंच फैक्टर के अलावा इस बात की भी चर्चा हो रही है कि आखिर किस विधानसभा क्षेत्र का नंबर आने वाला है। पिछली दो बार से राऊ विधानसभा का ही नंबर आ रहा है। पहले मनस्वी पाटीदार और फिर सौगात मिश्रा। इस हिसाब से इस बार राऊ का नंबर आना मुश्किल है, लेकिन सवाल यह भी है कि इस घमासान में आखिर कौन विधायक अपने समर्थक को यह पद दिलाने में सफल हो पाता है। ब्राह्मण दावेदार को मिल सकती है निराशा पिछली बार ब्राह्मण समाज से सौगात मिश्रा को अध्यक्ष बनाया गया था। अभी वर्तमान में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ब्राह्मण हैं। दावेदारों में ब्राह्मणों की संख्या भी कम नहीं है, लेकिन पार्टी में चर्चा है कि संगठन दो-दो पद एक ही जाति को देने पर राजी नहीं होगा। ऐसे में इस बार ब्राह्मण दावेदारों को निराश होना पड़ सकता है। प्रदेश में एक नंबर से पांच पदाधिकारी हाल ही में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की थी। इसमें सबसे ज्यादा पदाधिकारी विधानसभा एक से बने। तीन नंबर विधानसभा से एक पदाधिकारी और चार नम्बर से एक पदाधिकारी शामिल है। ऐसे में इंदौर अध्यक्ष पद शायद ही विधानसभा एक के खाते में जाए। विधानसभावार इन नामों की चर्चा वर्तमान में जिन नामों की चर्चा चल रही है, उनमें विधानसभा एक में अमित पालीवाल और सागर तिवारी के नाम शामिल हैं। दो नंबर विधानसभा से रोहित चौधरी, निक्की राय और अक्षत चौधरी का नाम है। तीन नंबर विधानसभा से आवेश राठौर का नाम है, जबकि चार नंबर से मयूरेश पिंगले, नयन दुबे और शुभेंद्र गौड़ के नामों की चर्चा है। कई नामों पर चल रहा विवाद वर्तमान में जिन नामों की चर्चा है, उनमें से कई को लेकर विवाद है। अमित पालीवाल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज है। अक्षत चौधरी पहले ही विवादों में हैं, जिसकी शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल तक पहुंच चुकी है। चौधरी पार्टी के नए धन्ना सेठ माने जाते हैं और आए दिन आयोजनों पर खूब पैसे लुटा रहे हैं। इन दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के खास माने जाने वाले जीतू जिराती के खेमे में जमा हो गए चौधरी ने प्रदेश कार्यकारिणी के लिए भी कोशिश की थी, लेकिन शिकायतों के बाद इससे बाहर रहे। नाम भेजने में होगा जमकर खेला भाजपा के सत्र बताते हैं कि जो ट्रेंड अभी चल रहा है, उसके हिसाब से इस बार स्थानीय स्तर पर नाम भेजने में भी जमकर खेला होगा। सारे दावेदार होर्डिंग से लेकर आयोजनों तक में जमकर पैसा लगा रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ बड़े पदाधिकारियों के यात्रा और होटल के खर्चे उठाने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में स्थानीय स्तर पर नाम भेजने में कौन सा फैक्टर काम करेगा, कहा नहीं जा सकता।